शिक्षालखीसराय में बनेगा आधुनिक स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा भवन, डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया संभावित स्थलों का निरीक्षण
लखीसराय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा और उच्च विद्यालय, बिहरौरा का निरीक्षण कर दोनों स्थलों को निर्माण के लिए उपयुक्त पाया। अधिकारियों को भूमि सत्यापन और प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं।