Logo
e-Paper

लखीसराय Live

लखीसराय, बिहार|शनिवार, 11 जुलाई 2026|epaper.lakhisarailive.com
दिनांक 11 जुलाई 2026अंक: L-Live-096620
🏠मुख्य पृष्ठलखीसरायबिहारदेशराजनीतिक्राइमशिक्षाखेलमनोरंजनसंपादकीय
हार्दिक पांड्या की शानदार वापसी
खेल पृष्ठ - 07
मानसून हुआ सक्रिय, बारिश के आसार
हमारा मौसम - 02
पीएम मोदी का आज बिहार दौरा
देश पृष्ठ - 04
अंक: L-Live-096620मूल्य: ₹4.00
शनिवार, 11 जुलाई 2026
वर्ष: 01lakhisarailive.com
लखीसराय लाइव विशेष

NEET घोटाले की जांच में बड़ा एक्शन, EOU के DIG पहुंचे लखीसराय; 30 आरोपियों से होगी गहन पूछताछ

लखीसराय। बिहार के बहुचर्चित NEET-UG री-एग्जाम फर्जीवाड़ा मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे और जिला अतिथि गृह में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वे सीधे तेतरहाट थाना पहुंचे, जहां इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें 9 डमी (प्रॉक्सी) अभ्यर्थी, 18 बायोमैट्रिक कर्मी और 2 सहयोगी शामिल हैं। जांच एजेंसियां आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल डेटा से फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क, मास्टरमाइंड और अन्य राज्यों या जिलों से जुड़े संभावित कनेक्शन का खुलासा हो सकता है। यही वजह है कि आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की कमान अपने हाथ में लेकर जांच तेज कर दी है। गौरतलब है कि 21 जून को लखीसराय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित NEET-UG री-एग्जाम के दौरान डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा देने और बायोमैट्रिक सत्यापन में अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। इसके बाद स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुईं और जांच का दायरा बढ़ता गया। डीआईजी के लखीसराय पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। यदि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से नए नाम सामने आते हैं, तो जांच एजेंसियां आगे और गिरफ्तारियां भी कर सकती हैं। फिलहाल पूरे बिहार की नजर इस हाई-प्रोफाइल जांच पर टिकी हुई है।(क्रमशः पृष्ठ 2 पर...)
लखीसराय लाइव विशेष

कोसी स्नातक क्षेत्र से उम्मीदवार रजनीश रंजन का ऐलान: बेरोजगार स्नातकों को 5 लाख का ब्याज रहित लोन, 19 जुलाई को लखीसराय में होगा स्नातक मतदाता संवाद

लखीसराय। बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भावी उम्मीदवार एवं शिक्षा शास्त्री रजनीश रंजन ने आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को लखीसराय के के.आर.के. मैदान स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। कार्यक्रम के माध्यम से वे स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और अपने विजन को साझा करेंगे। इस बीच उन्होंने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि यदि उन्हें स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिलता है और वे चुनाव जीतते हैं, तो उनकी पहली प्राथमिकता हर बेरोजगार स्नातक को 5 लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराना होगी। रजनीश रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि वे पिछले दो दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और अब कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक शिक्षा जगत में काम करने के दौरान उन्होंने स्नातक युवाओं की समस्याओं को नजदीक से देखा है। अब वे इन समस्याओं को नीति स्तर पर उठाकर समाधान की दिशा में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें विधान परिषद भेजती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि हर शिक्षित बेरोजगार स्नातक को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि युवा नौकरी के इंतजार में समय गंवाने के बजाय अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। रजनीश रंजन ने अपनी दूसरी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर निर्धारित कराया जाएगा। उनका कहना है(क्रमशः पृष्ठ 2 पर...)
💭 आज का विचार

"सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"

— डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
🌦️ मौसम (लखीसराय)
🌧️
28°Cन्यूनतम: 24°C | अधिकतम: 32°C
आर्द्रता: 82% | हवा: 12 km/hसूर्योदय: 05:14 AM | सूर्यास्त: 06:44 PMहल्की बारिश
📢 सूचना

अगर आपके पास कोई खबर है या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया हमें ईमेल करें:

news@lakhisarailive.com
🔗 हमसे जुड़ें
🔷 Facebook: /LakhisaraiLive📸 Instagram: /LakhisaraiLive🐦 Twitter: /LakhisaraiLive

QR कोड स्कैन करें
वेबसाइट पर जाएं

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2026 Lakhisarai Live
लखीसराय दैनिक संस्करण
पृष्ठ 1lakhisarailive.com