लखीसराय। बालाजी CTET एवं BPSC अकादमी की ओर से आज युवा वैज्ञानिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिजिक्स के क्षेत्र में शोध कर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को लखीसराय जिले के लिए गौरव का विषय बताया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। KSS कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राम अवतार सिंह, विजेंद्र प्रसाद सिंह, वर्तमान प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. रामानुज कुमार, बालाजी CTET अकादमी के निदेशक सुधांशु कुमार और प्रबंधक श्याम नंदन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रिपुंजय ने किया। इसके बाद पायल और घुंघरू ने अपनी साजिंदे टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। तनुजा पायल ने ‘मिथिला नगरिया’ भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार हुए सम्मानित
समारोह का मुख्य आकर्षण युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार का सम्मान रहा। फिजिक्स के क्षेत्र में शोध के लिए अभिजीत कुमार को बालाजी CTET अकादमी के निदेशक सुधांशु कुमार के द्वारा मेडल, प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अभिजीत कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता राकेश कुमार और पुष्पा देवी के साथ अपने नाना विजय कुमार सिंह, दामोदरपुर को दिया। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में नाना का विशेष योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी सफलता में सभी शिक्षकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।
CTET पास विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष CTET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सत्या, तृप्ति, कुमकुम भारती, रेखा, प्रिया, आरती सिन्हा, आरती मेहता, शालिनी, स्नेहा और सुमन प्रिया शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सक्रिय सदस्यों मुरारी, रघुवीर, रौशन, राजू, अभिषेक, प्रदीप, सत्या सहित अन्य विद्यार्थियों का सहयोग रहा। आयोजन के अंत में KSS कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बालाजी CTET एवं BPSC अकादमी द्वारा आयोजित यह युवा वैज्ञानिक प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों और युवाओं में शिक्षा, शोध और सफलता के प्रति प्रेरणा पैदा करने वाला कार्यक्रम रहा।






