BREAKING NEWS
लखीसराय लाइव: आपके क्षेत्र की हर पल की ख़बरें सीधे आप तक।|ताजा और प्रमाणिक समाचारों के लिए जुड़े रहें लखीसराय लाइव के साथ।
विज्ञापन लोड हो रहा है...

होम ख़बरें (104)

लखीसराय में सचिन हत्याकांड का खुलासा, निलेश के पिता समेत चार गिरफ्तार; मनीष की तलाश जारीहोम

लखीसराय में सचिन हत्याकांड का खुलासा, निलेश के पिता समेत चार गिरफ्तार; मनीष की तलाश जारी

लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में सचिन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में सोनम देवी, निलेश कुमार, पंकज सिंह और रंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नामजद मनीष कुमार फरार है।

👤 Sanjeev Kumar 22/8/2026
अशोकधाम में पहली बार लागू होगा अरघा सिस्टम, तीसरी सोमवारी के हादसे के बाद चौथी सोमवारी पर प्रशासन का मेगा प्लानहोम

अशोकधाम में पहली बार लागू होगा अरघा सिस्टम, तीसरी सोमवारी के हादसे के बाद चौथी सोमवारी पर प्रशासन का मेगा प्लान

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की चौथी और आखिरी सोमवारी पर पहली बार अरघा सिस्टम लागू होगा। तीसरी सोमवारी की भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलेगा और रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जिगजैग कतार के जरिए प्रवेश कराया जाएगा।

👤 Sanjeev Kumar 21/8/2026
दिव्यांगजनों के कल्याण में योगदान: अधिवक्ता रवि कुमार को मिलेगा अष्टावक्र पुरस्कारहोम

दिव्यांगजनों के कल्याण में योगदान: अधिवक्ता रवि कुमार को मिलेगा अष्टावक्र पुरस्कार

लखीसराय निवासी और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रवि कुमार का चयन बिहार अवॉर्ड सेरेमनी 2026 में प्रतिष्ठित अष्टावक्र पुरस्कार के लिए किया गया है। दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान, समान अवसर और बहुआयामी कल्याण के क्षेत्र में उनके प्रयासों को इस सम्मान के जरिए पहचान मिलेगी।

👤 Sanjeev Kumar 21/8/2026
लखीसराय में काला बिल्ला लगाकर आपूर्ति पदाधिकारियों का विरोध, 10 सूत्री मांगों पर आंदोलन की चेतावनीहोम

लखीसराय में काला बिल्ला लगाकर आपूर्ति पदाधिकारियों का विरोध, 10 सूत्री मांगों पर आंदोलन की चेतावनी

लखीसराय में आपूर्ति पदाधिकारियों और आपूर्ति निरीक्षकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध शुरू किया है। 20 से 26 अगस्त तक चलने वाले आंदोलन के बाद मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक अवकाश और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

👤 Sanjeev Kumar 20/8/2026
अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, किऊल-जमालपुर को बड़ा लाभहोम

अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, किऊल-जमालपुर को बड़ा लाभ

अहमदाबाद–भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे ने नियमित करने की मंजूरी दी है। 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस ट्रेन का ठहराव किऊल, जमालपुर, मोकामा और पटना समेत कई स्टेशनों पर होगा।

👤 Sanjeev Kumar 19/8/2026
18 साल बाद पिंकू पंडित की घर वापसी, डिजिटल सर्वे से पहचानहोम

18 साल बाद पिंकू पंडित की घर वापसी, डिजिटल सर्वे से पहचान

18 साल से परिवार से बिछड़े पिंकू पंडित चेन्नई में मिले। इलाज, देखभाल और डिजिटल खोज की मदद से उनकी पहचान हुई और 11 अगस्त 2026 को वे असम स्थित अपने परिवार से दोबारा मिल सके। यह मानवीय संवेदना और तकनीक के सार्थक इस्तेमाल की मिसाल है।

👤 Sanjeev Kumar 19/8/2026
अशोकधाम भगदड़ मामले में जांच टीम गठित, 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेशहोम

अशोकधाम भगदड़ मामले में जांच टीम गठित, 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर के समीप 17 अगस्त को जलाभिषेक के दौरान बिजली पोल गिरने और करंट फैलने की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी एवं भगदड़ की घटना में 7 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अपर समाहर्ता नीरज कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जिसे घटना की प्रारंभिक जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

👤 Sanjeev Kumar 18/8/2026
अशोक धाम हादसे ने खोली स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की पोलहोम

अशोक धाम हादसे ने खोली स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की पोल

अशोक धाम हादसे के बाद एक साथ 22 घायल सदर अस्पताल पहुंचे तो सीमित इमरजेंसी व्यवस्था की पोल खुल गई। घायलों को पांच-छह कमरों में शिफ्ट करना पड़ा और अतिरिक्त चिकित्सकों के पहुंचने में भी समय लगा।

👤 Sanjeev Kumar 18/8/2026
अशोकधाम भगदड़: लखीसराय पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- प्रशासन ने नहीं दिखाई गंभीरताहोम

अशोकधाम भगदड़: लखीसराय पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- प्रशासन ने नहीं दिखाई गंभीरता

अशोकधाम भगदड़ के बाद प्रशांत किशोर मंगलवार को लखीसराय पहुंचे। उन्होंने बड़हिया, बालगुदर, निशा नर्सिंग होम और हलसी के प्रतापपुर गांव में जाकर मृतकों के परिजनों व घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डीएम, एसपी समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

👤 Sanjeev Kumar 18/8/2026
देवघर से लौट रही कांवरियों की बस लखीसराय में दुर्घटनाग्रस्तहोम

देवघर से लौट रही कांवरियों की बस लखीसराय में दुर्घटनाग्रस्त

लखीसराय में देवघर से पटना लौट रही कांवरियों से भरी बस नावाडीह के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में 10 कांवरिया घायल हुए।

👤 Sanjeev Kumar 18/8/2026
अशोक धाम में अफवाह ने मचाई तबाही! भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायलहोम

अशोक धाम में अफवाह ने मचाई तबाही! भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

लखीसराय के अशोक धाम हॉल्ट के पास बिजली का पोल गिरने और करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।

👤 Sanjeev Kumar 17/8/2026
अशोकधाम में आस्था का सैलाब बना मातम, भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत; एक ही परिवार की 3 गोतनी भी शामिलहोम

अशोकधाम में आस्था का सैलाब बना मातम, भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत; एक ही परिवार की 3 गोतनी भी शामिल

लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने अशोकधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार की सुबह अचानक हादसे में बदल गई। लखीसराय के प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 22 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर से लेकर लखीसराय सदर अस्पताल तक चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

👤 Sanjeev Kumar 17/8/2026
लखीसराय लाइव
होम
ऑडियो
वीडियो
लाइव फीड
ई-पेपर
पोर्टल