लखीसराय: मुंगेर पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में लखीसराय के पुलिसकर्मियों ने शानदार सफलता हासिल की है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मुंगेर शाखा के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं डेलीगेट्स के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मुंगेर शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिपाही सिंधु कुमार सुमन को सभापति (अध्यक्ष), सीताराम कुमार को उपाध्यक्ष, पिंटू कुमार सिंह को उपाध्यक्ष-2, अरुण कुमार पासवान को सचिव (मंत्री), नीतीश कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष, मनीष चंद्र गौतम को संयुक्त मंत्री, मीनू प्रिया को केंद्रीय सदस्य तथा कुमार गौरव को अंकेक्षक निर्विरोध चुना गया।

निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी सदस्य
निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी सदस्य फोटो: लखीसराय लाइव
advertisement

लखीसराय के पुलिसकर्मियों का बढ़ा सम्मान

नई कार्यकारिणी में लखीसराय के मनीष चंद्र गौतम का संयुक्त मंत्री और लखीसराय के पूर्व कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार पटेल का मुंगेर शाखा में भी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना जिले के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

मुंगेर एसपी इमरान मसूद के साथ निर्वाचित सदस्य
मुंगेर एसपी इमरान मसूद के साथ निर्वाचित सदस्य फोटो: लखीसराय लाइव

संगठन हित में कार्य करने का भरोसा

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के हितों की रक्षा, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान तथा एसोसिएशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का आधिकारिक पत्र
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का आधिकारिक पत्र फोटो: लखीसराय लाइव