BREAKING NEWS
लखीसराय लाइव: आपके क्षेत्र की हर पल की ख़बरें सीधे आप तक।|ताजा और प्रमाणिक समाचारों के लिए जुड़े रहें लखीसराय लाइव के साथ।
विज्ञापन लोड हो रहा है...

होम ख़बरें (104)

पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में लखीसराय में अनिश्चितकालीन आंदोलन, जमीन की रजिस्ट्री पूरी तरह ठपहोम

पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में लखीसराय में अनिश्चितकालीन आंदोलन, जमीन की रजिस्ट्री पूरी तरह ठप

बिहार सरकार की नई पेपरलेस एवं होम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में लखीसराय जिला निबंधन कार्यालय में दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और मुंशी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं। 3 अगस्त से जिले में एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से उनका रोजगार समाप्त हो जाएगा, जबकि आम लोग भी डिजिटल प्रक्रिया को लेकर असुविधा जता रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
ललन सिंह के प्रयास से पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर रुकेगी जमालपुर-गया मेमू, हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभहोम

ललन सिंह के प्रयास से पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर रुकेगी जमालपुर-गया मेमू, हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

मुंगेर संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने जमालपुर-गया मेमू (63387/63388) का पवई ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर ठहराव मंजूर कर दिया है। केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयासों से मिली इस सौगात का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
पत्नी की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी... तीन दिन बाद पति ने भी तोड़ दिया दम, निस्ता गांव में मातमहोम

पत्नी की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी... तीन दिन बाद पति ने भी तोड़ दिया दम, निस्ता गांव में मातम

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की मौत के महज तीन दिन बाद 19 वर्षीय छोटू मल्लिक उर्फ माको का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी PA बनकर जेल IG को किया फोन, आरोपी गिरफ्तारहोम

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी PA बनकर जेल IG को किया फोन, आरोपी गिरफ्तार

पटना में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का फर्जी निजी सचिव बनकर जेल आईजी को फोन कर भागलपुर सेंट्रल जेल के बंदी को बेऊर जेल ट्रांसफर कराने की पैरवी करने वाले आरोपी धीरज कुमार को सचिवालय थाना पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया। मंत्री से पुष्टि के बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

👤 Sanjeev Kumar 5/8/2026
अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर स्थायी ठहराव की दिशा में बड़ा कदम, रेलवे बोर्ड ने दिए आवश्यक निर्देशहोम

अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर स्थायी ठहराव की दिशा में बड़ा कदम, रेलवे बोर्ड ने दिए आवश्यक निर्देश

नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात एवं व्यावसायिक विकास) डॉ. मनोज कुमार सिंह से लखीसराय के अभयपुर निवासी समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मुलाकात कर रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। बैठक में अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्थायी ठहराव, हावड़ा–राजगीर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन, जसीडीह–जमालपुर मेमू को एक ही ट्रेन नंबर से संचालित करने और बांका–राजेंद्रनगर इंटरसिटी की गति बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्देश दिए गए।

👤 Sanjeev Kumar 5/8/2026
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मननपुर में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, 1008 मरीजों के उपचार पर जताया संतोषहोम

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मननपुर में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, 1008 मरीजों के उपचार पर जताया संतोष

लखीसराय के मननपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं, टीबी मुक्त भारत अभियान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना की तथा चानन सीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

👤 Sanjeev Kumar 4/8/2026
जर्जर किऊल-खगौर रोड पर प्रशासन की नजर, डीएम ने रेलवे अधिकारियों संग किया निरीक्षणहोम

जर्जर किऊल-खगौर रोड पर प्रशासन की नजर, डीएम ने रेलवे अधिकारियों संग किया निरीक्षण

लगातार बारिश से बदहाल हुई किऊल-खगौर रोड और किऊल स्टेशन रोड की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत, जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

👤 Sanjeev Kumar 4/8/2026
लखीसराय में सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन तत्काल समाधान के दिए निर्देशहोम

लखीसराय में सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन तत्काल समाधान के दिए निर्देश

लखीसराय के सूर्यगढ़ा और रामगढ़ चौक प्रखंड में बुधवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और ग्रामीणों की पेयजल व बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश भी दिया।

👤 Sanjeev Kumar 4/8/2026
क्या सम्राट चौधरी के खिलाफ सियासी चुनौती की शुरुआत है बांकीपुर की जीत?होम

क्या सम्राट चौधरी के खिलाफ सियासी चुनौती की शुरुआत है बांकीपुर की जीत?

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के तीन दशक पुराने गढ़ में जीत दर्ज कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर रखा और जीत के बाद भी उनका पहला राजनीतिक हमला सम्राट चौधरी पर ही रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक सीट की जीत है या बिहार में सम्राट चौधरी की राजनीतिक चुनौती की शुरुआत?

👤 Sanjeev Kumar 3/8/2026
अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल रंग लाईहोम

अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल रंग लाई

सावन मेले के दौरान अशोक धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर पूर्व मध्य रेलवे ने अशोक धाम रेलवे स्टेशन (ADHT) पर 12 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दे दी है। इससे अब श्रद्धालुओं को मनकठा स्टेशन से रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चलने की मजबूरी नहीं होगी और वे सीधे अशोक धाम स्टेशन पर उतरकर सुरक्षित रूप से मंदिर पहुंच सकेंगे।

👤 Sanjeev Kumar 3/8/2026
सुनेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में BPTIA प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 350 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मतहोम

सुनेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में BPTIA प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 350 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

लखीसराय स्थित सुनेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को BPTIA की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी होगा, जिसके बाद सफल छात्रों का नामांकन शुरू किया जाएगा।

👤 Sanjeev Kumar 3/8/2026
बड़हिया में चोर बेखौफ! 20 लाख की चोरी के बाद अब स्कूल बना निशाना, पुलिस फिर सवालों के घेरे मेंहोम

बड़हिया में चोर बेखौफ! 20 लाख की चोरी के बाद अब स्कूल बना निशाना, पुलिस फिर सवालों के घेरे में

बड़हिया थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगासराय में अज्ञात चोरों ने कार्यालय और कक्षा का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के स्मार्ट टीवी, प्रिंटर और अन्य सामान चोरी कर लिया। इससे पहले कल्याणपुर गांव में 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले का संतोषजनक खुलासा नहीं हो पाया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने बड़हिया पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👤 Sanjeev Kumar 2/8/2026
लखीसराय लाइव
होम
ऑडियो
वीडियो
लाइव फीड
ई-पेपर
पोर्टल