BREAKING NEWS
लखीसराय लाइव: आपके क्षेत्र की हर पल की ख़बरें सीधे आप तक।|ताजा और प्रमाणिक समाचारों के लिए जुड़े रहें लखीसराय लाइव के साथ।
विज्ञापन लोड हो रहा है...

होम ख़बरें (104)

भक्ति के कई रूप हैं... लेकिन ऐसी तपस्या शायद ही कभी देखने को मिले, आठ बार दंडवत यात्रा के बाद अब घुटनों के बल बाबाधाम की ओर बढ़े लखीसराय के सुबोध कुमारहोम

भक्ति के कई रूप हैं... लेकिन ऐसी तपस्या शायद ही कभी देखने को मिले, आठ बार दंडवत यात्रा के बाद अब घुटनों के बल बाबाधाम की ओर बढ़े लखीसराय के सुबोध कुमार

श्रावणी मेला 2026 में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड की रामचंद्रपुर पंचायत के उपमुखिया सुबोध कुमार अपनी अनूठी भक्ति से श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। वे अजगैवीनाथ धाम से गंगाजल लेकर घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथधाम की कठिन यात्रा कर रहे हैं। इस तपस्या में उनके 15 वर्षीय बेटे रौनक और गांव के महेश साव हर कदम पर उनका साथ निभा रहे हैं। इससे पहले सुबोध कुमार आठ बार सुल्तानगंज से बाबाधाम तक दंडवत यात्रा भी पूरी कर चुके हैं। उनकी अटूट श्रद्धा, कठिन संकल्प और परिवार का समर्पण श्रावणी पथ पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास की मिसाल बन गया है।

👤 Sanjeev Kumar 1/8/2026
अशोकधाम की वेबसाइट का हुआ था भव्य लोकार्पण, अब वेबसाइट कहां? सरकारी खर्च और जवाबदेही पर उठे बड़े सवालहोम

अशोकधाम की वेबसाइट का हुआ था भव्य लोकार्पण, अब वेबसाइट कहां? सरकारी खर्च और जवाबदेही पर उठे बड़े सवाल

अशोकधाम महोत्सव के दौरान तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, तत्कालीन डीएम मिथिलेश मिश्र और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अशोकधाम की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई थी। दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं को लाइव आरती, मंदिर का इतिहास और अन्य सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। लेकिन आज वेबसाइट का कोई अता-पता नहीं है। ऐसे में डोमेन, सरकारी खर्च और रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 30/7/2026
श्रावणी मेला: देवघर मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब सभी शिवभक्तों के लिए समान व्यवस्था; सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किमी की आस्था यात्रा शुरूहोम

श्रावणी मेला: देवघर मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब सभी शिवभक्तों के लिए समान व्यवस्था; सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किमी की आस्था यात्रा शुरू

श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकीनाथ मंदिर, दुमका में VIP एवं आउट-ऑफ-टर्न दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए यह कदम उठाया गया है। दूसरी ओर, बिहार के सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, जहां "बोल बम" के जयघोष के बीच लाखों श्रद्धालु पवित्र गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 30/7/2026
कलेजे के तीन टुकड़ों को प्लेटफॉर्म पर छोड़ गई महिला, आखिर कौन सी मजबूरी थी?होम

कलेजे के तीन टुकड़ों को प्लेटफॉर्म पर छोड़ गई महिला, आखिर कौन सी मजबूरी थी?

लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक महिला तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हो गई। जीआरपी ने बच्चों को सुरक्षित बाल संरक्षण इकाई के हवाले कर दिया है। एक बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म ने जांच को नया मोड़ दिया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिला और बच्चों के परिजनों की तलाश में जुटी है।

👤 Sanjeev Kumar 29/7/2026
17 साल पहले लखीसराय कोर्ट से छुड़ाया गया था, अब 2.20 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार; 'ऑपरेशन दौरा पहाड़' में नक्सलियों की कमर टूटीहोम

17 साल पहले लखीसराय कोर्ट से छुड़ाया गया था, अब 2.20 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार; 'ऑपरेशन दौरा पहाड़' में नक्सलियों की कमर टूटी

झारखंड पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में भाकपा (माओवादी) के एकमात्र सक्रिय पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2009 में लखीसराय कोर्ट परिसर पर हुए चर्चित नक्सली हमले के दौरान उसे पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया गया था। लगभग 17 वर्ष बाद उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में गिना जा रहा है।

👤 Sanjeev Kumar 29/7/2026
17 साल बाद कानून के शिकंजे में आया लखीसराय कोर्ट से फरार नक्सलीहोम

17 साल बाद कानून के शिकंजे में आया लखीसराय कोर्ट से फरार नक्सली

साल 2009 में लखीसराय कोर्ट परिसर पर हुए चर्चित नक्सली हमले के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार कराया गया कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा आखिरकार 17 साल बाद सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया। धनबाद-गिरिडीह सीमा पर संयुक्त अभियान में उसकी गिरफ्तारी को देशभर में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

👤 Sanjeev Kumar 29/7/2026
लखीसराय में विपक्ष का संयुक्त हमला, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग; आंदोलन तेज करने की चेतावनीहोम

लखीसराय में विपक्ष का संयुक्त हमला, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

लखीसराय में छात्र-युवा आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, दर्ज मुकदमे वापस लेने और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन और राज्यव्यापी विरोध की चेतावनी दी गई।

👤 Sanjeev Kumar 27/7/2026
लखीसराय में 20 लाख की बड़ी चोरी से हड़कंप, बेटी की शादी के लिए रखे नकद और जेवरात ले उड़े चोर; पुलिस पर फिर उठे सवालहोम

लखीसराय में 20 लाख की बड़ी चोरी से हड़कंप, बेटी की शादी के लिए रखे नकद और जेवरात ले उड़े चोर; पुलिस पर फिर उठे सवाल

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में चोरों ने किसान टनटन सिंह के घर को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे ₹10 लाख नकद और करीब आठ भर सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

👤 Sanjeev Kumar 26/7/2026
लखीसराय रजिस्ट्री ऑफिस अग्निकांड: डीएम का बड़ा आदेश, त्रिस्तरीय जांच पूरी होने तक घटनास्थल से छेड़छाड़ पर रोकहोम

लखीसराय रजिस्ट्री ऑफिस अग्निकांड: डीएम का बड़ा आदेश, त्रिस्तरीय जांच पूरी होने तक घटनास्थल से छेड़छाड़ पर रोक

लखीसराय जिला अवर निबंधक कार्यालय में 23 जुलाई 2026 को हुई आगजनी की घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने अहम आदेश जारी किया है। विभागीय त्रिस्तरीय जांच पूरी होने तक आग से प्रभावित परिसर को यथास्थिति में रखने, उसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

👤 Sanjeev Kumar 26/7/2026
पेपर लीक पर वकीलों का बड़ा कदम: राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज की जांच की मांगहोम

पेपर लीक पर वकीलों का बड़ा कदम: राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज की जांच की मांग

लखीसराय अधिवक्ता ज्ञापन के तहत जिला विधिज्ञ संघ के दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की।

👤 Sanjeev Kumar 25/7/2026
लखीसराय छात्र प्रदर्शन में बवाल: समाहरणालय मार्च के दौरान बवाल पर पुलिस का लाठीचार्ज, उपद्रवियों पर होगी FIRहोम

लखीसराय छात्र प्रदर्शन में बवाल: समाहरणालय मार्च के दौरान बवाल पर पुलिस का लाठीचार्ज, उपद्रवियों पर होगी FIR

लखीसराय छात्र प्रदर्शन के दौरान शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों, यूथ कांग्रेस और युवा राजद ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। समाहरणालय के पास कुछ प्रदर्शनकारियों के उग्र होने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रशासन का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस और वाहनों पर हमला किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बिना कारण लाठीचार्ज का आरोप लगाया। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।

👤 Sanjeev Kumar 25/7/2026
लखीसराय में 25 जुलाई के छात्र आंदोलन की तैयारी तेज, टाउन थाना में छात्र संगठनों और कोचिंग संचालकों के साथ हुई अहम बैठकहोम

लखीसराय में 25 जुलाई के छात्र आंदोलन की तैयारी तेज, टाउन थाना में छात्र संगठनों और कोचिंग संचालकों के साथ हुई अहम बैठक

25 जुलाई को प्रस्तावित राज्यव्यापी छात्र आंदोलन को लेकर लखीसराय में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। टाउन थाना में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों और कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।

👤 Sanjeev Kumar 24/7/2026
लखीसराय लाइव
होम
ऑडियो
वीडियो
लाइव फीड
ई-पेपर
पोर्टल