BREAKING NEWS
लखीसराय लाइव: आपके क्षेत्र की हर पल की ख़बरें सीधे आप तक।|ताजा और प्रमाणिक समाचारों के लिए जुड़े रहें लखीसराय लाइव के साथ।
विज्ञापन लोड हो रहा है...

होम ख़बरें (104)

लखीसराय निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, अवर निबंधन पदाधिकारी का कक्ष जलकर खाक; लाखों की संपत्ति स्वाहाहोम

लखीसराय निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, अवर निबंधन पदाधिकारी का कक्ष जलकर खाक; लाखों की संपत्ति स्वाहा

लखीसराय जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग अवर निबंधन पदाधिकारी के कक्ष में लगी, जिससे फर्नीचर और कार्यालय का सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे, हालांकि कुछ कागजात को आंशिक क्षति पहुंची। घटना के बाद कुछ समय के लिए जमीन निबंधन का कार्य रोक दिया गया।

👤 Sanjeev Kumar 24/7/2026
लखीसराय में हथियारों का काला कारोबार बेनकाब: बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था नेटवर्क, आखिर स्थानीय पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी?होम

लखीसराय में हथियारों का काला कारोबार बेनकाब: बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था नेटवर्क, आखिर स्थानीय पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी?

लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में एसटीएफ पटना और कवैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 33 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ वर्षों से हथियारों की खरीद-बिक्री के धंधे में सक्रिय थे, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 23/7/2026
लखीसराय में STF का बड़ा एक्शन: तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामदहोम

लखीसराय में STF का बड़ा एक्शन: तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

लखीसराय में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कबैया थाना क्षेत्र के किऊल बस्ती समेत अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

👤 Sanjeev Kumar 23/7/2026
लखीसराय में जीविका की नई पहल: 4 प्रखंडों में शुरू हुए कॉमन सर्विस सेंटर, अब गांव में ही मिलेंगी सरकारीहोम

लखीसराय में जीविका की नई पहल: 4 प्रखंडों में शुरू हुए कॉमन सर्विस सेंटर, अब गांव में ही मिलेंगी सरकारी

जीविका के तहत लखीसराय जिले के लखीसराय सदर, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंड में चार कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। दीदी अधिकार केंद्र द्वारा संचालित इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और आम नागरिकों को घर के पास ही विभिन्न सरकारी और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

👤 Sanjeev Kumar 23/7/2026
कांवड़िया वाहनों से वसूली पर जिला प्रशासन सख्त, लखीसराय डीएम ने जारी किया आदेश; विद्यापीठ चौक विवाद के बाद बढ़ी चर्चाहोम

कांवड़िया वाहनों से वसूली पर जिला प्रशासन सख्त, लखीसराय डीएम ने जारी किया आदेश; विद्यापीठ चौक विवाद के बाद बढ़ी चर्चा

लखीसराय जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवड़िया वाहनों से किसी भी प्रकार की पार्किंग शुल्क, प्रवेश शुल्क या अन्य अवैध वसूली पर रोक लगा दी है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब हाल ही में शहर के विद्यापीठ चौक पर कांवड़िया वाहन से कथित अवैध वसूली को लेकर हंगामा हुआ था।

👤 Sanjeev Kumar 23/7/2026
लखीसराय सदर अस्पताल में 4 बेड का मॉर्डन ICU शुरू, गंभीर मरीजों को जिले में मिलेगा बेहतर इलाजहोम

लखीसराय सदर अस्पताल में 4 बेड का मॉर्डन ICU शुरू, गंभीर मरीजों को जिले में मिलेगा बेहतर इलाज

लखीसराय सदर अस्पताल में चार बेड वाले मॉर्डन ICU का उद्घाटन किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। अब गंभीर मरीजों को जिले में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रेफरल की आवश्यकता कम होगी।

👤 Sanjeev Kumar 22/7/2026
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश को ठेंगा! बड़हिया CHC का फरमान - पत्रकारों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक, डीएम के एक्शन के बाद भी नहीं बदली व्यवस्थाहोम

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश को ठेंगा! बड़हिया CHC का फरमान - पत्रकारों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक, डीएम के एक्शन के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था

लखीसराय जिले के बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अस्पताल प्रशासन द्वारा बिना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुमति के वीडियोग्राफी पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किया गया है। यह आदेश ऐसे समय आया है, जब हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को रिपोर्टिंग से नहीं रोका जा सकता। वहीं, जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अस्पताल की कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई भी की गई थी। ऐसे में इस नए आदेश को लेकर पारदर्शिता, मीडिया की स्वतंत्रता और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। अब सबकी निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

👤 Sanjeev Kumar 22/7/2026
लखीसराय में सहयोग शिविर बना जनसेवा का केंद्र, प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, लाभुकों को योजनाओं का मिला लाभहोम

लखीसराय में सहयोग शिविर बना जनसेवा का केंद्र, प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, लाभुकों को योजनाओं का मिला लाभ

लखीसराय जिले के सातों प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी सचिव कँवल तनुज ने निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया और जीविका समूहों को 10 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया।

👤 Sanjeev Kumar 21/7/2026
राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस पर खेल के साथ पर्यावरण का संदेश, लखीसराय में पौधारोपण और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजितहोम

राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस पर खेल के साथ पर्यावरण का संदेश, लखीसराय में पौधारोपण और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस 2026 के अवसर पर ग्रैप्लिंग एसोसिएशन, लखीसराय ने खेल भवन परिसर में पौधारोपण, केक कटिंग और सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए खेल के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

👤 Sanjeev Kumar 21/7/2026
DM की मिडनाइट रेड के बाद भी नहीं सुधरी बड़हिया CHC की व्यवस्था: प्रिस्क्रिप्शन पर लिखना पड़ा—'अभी कोई डॉक्टर नहीं है', अगले दिन सुबह भी खाली मिला अस्पतालहोम

DM की मिडनाइट रेड के बाद भी नहीं सुधरी बड़हिया CHC की व्यवस्था: प्रिस्क्रिप्शन पर लिखना पड़ा—'अभी कोई डॉक्टर नहीं है', अगले दिन सुबह भी खाली मिला अस्पताल

लखीसराय के बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की 17-18 जुलाई की मिडनाइट रेड और सख्त कार्रवाई के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। 20 जुलाई को एक मरीज के प्रिस्क्रिप्शन पर अस्पताल कर्मियों ने लिख दिया कि "अभी बड़हिया CHC में कोई डॉक्टर नहीं है।" वहीं 21 जुलाई की सुबह भी मरीजों ने डॉक्टर नहीं मिलने का दावा किया। लगातार सामने आ रही इन शिकायतों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर इलाज के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 21/7/2026
लखीसराय के विद्यापीठ चौक पर कांवड़ियों से जबरन बस पड़ाव शुल्क वसूली का आरोप, हंगामे के बाद हरकत में नगर परिषद होम

लखीसराय के विद्यापीठ चौक पर कांवड़ियों से जबरन बस पड़ाव शुल्क वसूली का आरोप, हंगामे के बाद हरकत में नगर परिषद

लखीसराय के विद्यापीठ चौक पर कांवड़ियों से कथित तौर पर जबरन बस पड़ाव शुल्क वसूले जाने के विरोध में हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। नगर परिषद के ईओ प्रभात रंजन ने संवेदक को नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

👤 Sanjeev Kumar 21/7/2026
लखीसराय में तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ, हर दिन 55 लोगों का बनेगा पासपोर्ट; स्थायी कार्यालय की मांग तेजहोम

लखीसराय में तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ, हर दिन 55 लोगों का बनेगा पासपोर्ट; स्थायी कार्यालय की मांग तेज

लखीसराय समाहरणालय परिसर में 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रतिदिन 55 आवेदकों सहित कुल 165 लोगों के पासपोर्ट संबंधी कार्य किए जाएंगे। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने इसे जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत बताया, जबकि ताइवान में कार्यरत बड़हिया निवासी सुमन कुमार ने लखीसराय में स्थायी पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी जिले में इसी तरह का विशेष पासपोर्ट शिविर आयोजित किया गया था।

👤 Sanjeev Kumar 21/7/2026
लखीसराय लाइव
होम
ऑडियो
वीडियो
लाइव फीड
ई-पेपर
पोर्टल