BREAKING NEWS
लखीसराय लाइव: आपके क्षेत्र की हर पल की ख़बरें सीधे आप तक।|ताजा और प्रमाणिक समाचारों के लिए जुड़े रहें लखीसराय लाइव के साथ।
विज्ञापन लोड हो रहा है...

होम ख़बरें (104)

लखीसराय में जेल भरो आंदोलन का जोरदार प्रदर्शन, 12 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ताहोम

लखीसराय में जेल भरो आंदोलन का जोरदार प्रदर्शन, 12 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता

लखीसराय समाहरणालय के धरना स्थल पर डीवाईएफआई, एसएफआई, सीआईटीयू समेत विभिन्न संगठनों ने जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लेबर कोड रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी, निजीकरण पर रोक और महिला अपराध पर अंकुश समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं।

👤 Sanjeev Kumar 10/8/2026
लखीसराय में चेन स्नैचरों का आतंक! डॉक्टर सोमा से चेन झपटी, बड़हिया में भी महिला हुई शिकारहोम

लखीसराय में चेन स्नैचरों का आतंक! डॉक्टर सोमा से चेन झपटी, बड़हिया में भी महिला हुई शिकार

लखीसराय के विद्यापीठ चौक के पास डॉक्टर सोमा के साथ चेन स्नैचिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। इससे पहले बड़हिया में भी बाइक सवार बदमाश महिला की सोने की चेन झपट चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

👤 Sanjeev Kumar 10/8/2026
लखीसराय ATM ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिहार से झारखंड तक फैला है नेटवर्कहोम

लखीसराय ATM ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिहार से झारखंड तक फैला है नेटवर्क

लखीसराय में 3.36 लाख रुपये की ATM ठगी के मुख्य आरोपी चंदन सिंह को डीआईयू टीम ने देवघर के रास्ते गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत बिहार के कई जिलों और झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग व रांची में भी मामलों की जानकारी सामने आई है। JH10 नंबर की Tata Nexon से घूमकर वारदात करने की बात सामने आ रही है।

👤 Sanjeev Kumar 10/8/2026
लखीसराय संग्रहालय पहुंचे डिप्टी CM विजेंद्र यादव, दुर्लभ मूर्तियों की तारीफ; विकास योजना बनाने का निर्देशहोम

लखीसराय संग्रहालय पहुंचे डिप्टी CM विजेंद्र यादव, दुर्लभ मूर्तियों की तारीफ; विकास योजना बनाने का निर्देश

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लखीसराय संग्रहालय का भ्रमण किया। दुर्लभ मूर्तियों की प्रशंसा करते हुए विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।

👤 Sanjeev Kumar 9/8/2026
30 साल से नहीं टूटा भोलेनाथ से नाता, बड़हिया के चंदन कुमार फिर कांवड़ लेकर निकले बाबा धामहोम

30 साल से नहीं टूटा भोलेनाथ से नाता, बड़हिया के चंदन कुमार फिर कांवड़ लेकर निकले बाबा धाम

सावन में शिवभक्ति से सराबोर बड़हिया नगर परिषद के वार्ड 7 से चंदन कुमार के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। ढोल-नगाड़ों और बोलबम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

👤 Sanjeev Kumar 9/8/2026
लखीसराय के दो भाइयों की अनोखी कहानी: बचपन से वेद-पुराण तक, कैसे बने आचार्य लव-कुश पांडेयहोम

लखीसराय के दो भाइयों की अनोखी कहानी: बचपन से वेद-पुराण तक, कैसे बने आचार्य लव-कुश पांडेय

लखीसराय के जुड़वां भाई आचार्य लव-कुश पांडेय की कहानी संघर्ष, संस्कार और समर्पण की मिसाल है। बचपन में सिकंदरा के जगदंबा मंदिर से धर्म से जुड़ाव हुआ, दिन में पूजा-पाठ और रात में पढ़ाई के बीच दोनों भाइयों ने शिक्षा हासिल की। सीमित संसाधनों के बावजूद काशी पहुंचकर वेद, शास्त्र, पुराण और ज्योतिष का अध्ययन किया और आज 117 यज्ञ संपन्न कराने के साथ बिहार-झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सनातन धर्म की सेवा कर रहे हैं।

👤 Sanjeev Kumar 9/8/2026
ललन सिंह की पहल पर लखीसराय को बड़ी रेल सौगात, हावड़ा-नतेसर स्पेशल ट्रेन के चार स्टेशनों पर ठहरावहोम

ललन सिंह की पहल पर लखीसराय को बड़ी रेल सौगात, हावड़ा-नतेसर स्पेशल ट्रेन के चार स्टेशनों पर ठहराव

केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पहल पर हावड़ा-नतेसर स्पेशल ट्रेन के लखीसराय जिले के अभयपुर, किऊल, अशोकधाम और बड़हिया स्टेशनों पर ठहराव को मंजूरी मिली है।

👤 Sanjeev Kumar 8/8/2026
श्रृंगीऋषि में आधा दर्जन दुकानों में आग, लाखों का नुकसान; वर्चस्व की साजिश का आरोपहोम

श्रृंगीऋषि में आधा दर्जन दुकानों में आग, लाखों का नुकसान; वर्चस्व की साजिश का आरोप

लखीसराय के प्रसिद्ध श्रृंगीऋषि धाम में देर रात आधा दर्जन दुकानों में आगजनी से हड़कंप मच गया। होटल, प्रसाद, मीना बाजार, खिलौने और श्रृंगार समेत कई दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे वर्चस्व स्थापित करने की साजिश बताते हुए एक स्थानीय नेता के इशारे पर दुकानदारों को टारगेट करने का आरोप लगाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

👤 Sanjeev Kumar 8/8/2026
लखीसराय सोलर मेले में छाया DRS SOLAR का जलवा, निदेशक सुधा रंजन सम्मानितहोम

लखीसराय सोलर मेले में छाया DRS SOLAR का जलवा, निदेशक सुधा रंजन सम्मानित

लखीसराय में पीएम सूर्य घर योजना के तहत भव्य सोलर मेले का आयोजन हुआ। DRS SOLAR ने उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर, सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए DRS SOLAR के निदेशक सुधा रंजन कुमार को सम्मानित किया गया।

👤 Sanjeev Kumar 7/8/2026
लखीसराय में पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिक शुरू, अब गांव-गांव पहुंचेगी मुफ्त कानूनी सहायताहोम

लखीसराय में पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिक शुरू, अब गांव-गांव पहुंचेगी मुफ्त कानूनी सहायता

लखीसराय जिले में न्याय को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। 7 अगस्त 2026 से जिले के 16 पंचायत समूहों में पंचायत स्तरीय लीगल एड क्लीनिक शुरू होंगे। यहां लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
लखीसराय में बनेगा बिहार का नया फ्रोजन सीमेन स्टेशन! NDDB ने 79.92 एकड़ भूमि का सर्वे किया, परियोजना ने पकड़ी रफ्तारहोम

लखीसराय में बनेगा बिहार का नया फ्रोजन सीमेन स्टेशन! NDDB ने 79.92 एकड़ भूमि का सर्वे किया, परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

लखीसराय के चानन अंचल स्थित गोपालपुर में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के लिए एनडीडीबी की टीम ने 79.92 एकड़ भूमि का टोपोग्राफिक सर्वे पूरा कर लिया है। 7 अगस्त से सीमांकन और जल्द ही मिट्टी जांच का कार्य शुरू होगा। डीएम शैलेंद्र कुमार ने समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
लखीसराय का बेटा मनीष चंद्र गौतम मुंगेर पुलिस मेंस एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री निर्विरोध, पूर्व कोषाध्यक्ष नीतीश पटेल फिर बने कोषाध्यक्षहोम

लखीसराय का बेटा मनीष चंद्र गौतम मुंगेर पुलिस मेंस एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री निर्विरोध, पूर्व कोषाध्यक्ष नीतीश पटेल फिर बने कोषाध्यक्ष

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मुंगेर शाखा के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। नामांकन जांच के बाद सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस चुनाव में लखीसराय के मनीष चंद्र गौतम संयुक्त मंत्री और लखीसराय के पूर्व कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार पटेल मुंगेर शाखा के कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

👤 Sanjeev Kumar 6/8/2026
लखीसराय लाइव
होम
ऑडियो
वीडियो
लाइव फीड
ई-पेपर
पोर्टल