लखीसराय। मेहनत, जुनून और लगन अगर सच्ची हो तो गांव की गलियों से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचा जा सकता है। इसका ताजा उदाहरण बने हैं लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर गांव के युवा खिलाड़ी मोहित कुमार, जिन्होंने हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित नेशनल जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 किलोग्राम वर्ग की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल और ग्रुप इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

NEET घोटाले की जांच में बड़ा एक्शन, EOU के DIG पहुंचे लखीसराय; 30 आरोपियों से होगी गहन पूछताछ

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ मोहित कुमार ने न सिर्फ अपने गांव प्रतापपुर, बल्कि पूरे लखीसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। मोहित कुमार किसान संजय सिंह के पुत्र हैं। उनका शुरुआती जीवन प्रतापपुर गांव में बीता। बाद में बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में उनके पिता दिल्ली चले गए। वहीं मोहित ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपना लक्ष्य बनाया। वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली के द्वारका स्थित “द्रोणाचार्य द जिम” में प्रसिद्ध कोच मुकेश सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में पावरलिफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू किया। लगातार पांच वर्षों तक कठिन अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम आज पूरे देश ने देखा।

मोहित की यह सफलता अचानक नहीं आई है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उन्होंने नेशनल जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए सिल्वर को गोल्ड में बदल दिया और साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। अपनी इस शानदार जीत पर मोहित कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता-पिता और गुरु मुकेश सिंह गहलोत को जाता है। उन्होंने कहा कि हर युवा को खेल के क्षेत्र में आगे आना चाहिए, क्योंकि ईमानदारी, अनुशासन और लगातार मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मोहित की इस उपलब्धि पर प्रतापपुर गांव सहित पूरे लखीसराय जिले में उत्साह का माहौल है।

खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। लखीसराय लाइव की ओर से नेशनल चैंपियन मोहित कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। यह सफलता जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।