होमलखीसराय के चर्चित सस्पेंडेड ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम शराब के नशे में गिरफ्तार
कभी तत्कालीन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ वायरल ऑडियो को लेकर चर्चा में रहे ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को अब शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान उन्हें हिरासत में लिया और मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।






